[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर 10 मार्च को सलखुआ क्षेत्र में बिजली रहेगी बाधित

ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर 10 मार्च को सलखुआ क्षेत्र में बिजली रहेगी बाधित

0
ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर 10 मार्च को सलखुआ क्षेत्र में बिजली रहेगी बाधित

सलखुआ . मंगलवार को भी प्रखंड के लोगों को पूरे दिन बिजली संकट झेलना पड़ेगा. 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सलखुआ में खराब पावर ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत कार्य के कारण 9 मार्च को भी विद्युत आपूर्ति भी 5 घंटे बंद रही थी. काम पूरा नहीं होने को लेकर 10 मार्च को भी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान पूरे क्षेत्र की विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी. मिली जानकारी के अनुसार उपकेंद्र में लगे 5 एमवीए के खराब पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ आवश्यक तकनीकी मरम्मत कार्य किया जायेगा. इसके लिए शटडाउन लिया जा रहा है. इस दौरान सलखुआ पीएसएस से निकलने वाली सभी पांचों फीडर सलखुआ, सम्हारखुर्द, हरेबा, उटेसरा, फैनसाहा एवं कोपरिया में 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जिससे प्रखंड के कई गांवों और बाजारों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कंपनी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड 31/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सलखुआ के जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel