[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा नया 33 हजार तार लगाने को लेकर कल से 25 तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

नया 33 हजार तार लगाने को लेकर कल से 25 तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

0
नया 33 हजार तार लगाने को लेकर कल से 25 तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

नवहट्टा, सौरबाजार व पतरघट में रहेगी बाधित सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा के शेष बचे हुए 33/11 केवी डॉग तार बदलकर नया उल्फ तार लगाया जा रहा है. साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी एवं किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी. साथ ही नवहट्टा एवं सौरबाजार में बरसात के दिनों में ब्रेकडाउन होने की संभावना अधिक बनी रहती है. जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है. पुराने एवं जर्जर तार को बदलकर नया तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति सुचारू होगी. जिसको लेकर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा तक विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से दिन के तीन बजे तक बंद रहेगी. वहीं 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सौरबाजार में भी 33 केवी डॉग तार बदलकर नया उल्फ तार का कार्य किया जायेगा. साथ ही ग्रीष्मकालीन मेंटेनेंस के लिए भी कार्य किया जायेगा. जिसके लिए विद्युत की आपूर्ति बाधित रहेगी. 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सौरबाजार का भी 17 फरवरी से 19 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह नौ बजे से दिन तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. साथ ही 33/11 विद्युत शक्ति उपकेंद्र पतरघट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel