[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा क्षेत्र में महज 10 से 12 घंटे ही हो पा रही बिजली आपूर्ति

क्षेत्र में महज 10 से 12 घंटे ही हो पा रही बिजली आपूर्ति

0
क्षेत्र में महज 10 से 12 घंटे ही हो पा रही बिजली आपूर्ति

बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमजन परेशान

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमजन काफी परेशान हैं. भीषण गर्मी के बीच दिन-रात हो रही बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात यह है कि क्षेत्र में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रात में भी लंबी कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो रही है. वहीं दिन में बिजली की कटौती से व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा नुकसान उन छोटे-छोटे दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है. जिनका व्यवसाय बिजली पर ही निर्भर है. गर्मी के इस मौसम में पंखा, कूलर, पानी का मोटर नहीं चल पाने से स्थिति और भी गंभीर हो जा रही है. शनिवार दोपहर भी इंसुलेटर पंचर होने की वजह से घंटों तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आमजन गर्मी से बेहाल परेशान रहे. लोगों ने विभाग से जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार करने करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके. विभागीय जेई अभिषेक आंनद ने बताया कि तकनीकी समस्या और लोड बढ़ने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है. जिसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel