[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा डीआरएम ने किया जंक्शन का रात्रिकालीन निरीक्षण, जून से यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य में आएगी तेजी

डीआरएम ने किया जंक्शन का रात्रिकालीन निरीक्षण, जून से यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य में आएगी तेजी

0
डीआरएम ने किया जंक्शन का रात्रिकालीन निरीक्षण, जून से यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य में आएगी तेजी
एआई जेनरेटेड तस्वीर

सहरसा से नीरज वर्मा की रिपोर्ट: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा रविवार रात एक स्पेशल ट्रेन से सहरसा जंक्शन पहुंचे और स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ रेलवे के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. डीआरएम ने बताया कि सहरसा यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य की समीक्षा के लिए जून के प्रथम सप्ताह से अधिकारी यहां विजिट करेंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य में काफी तेजी आएगी.

15 घंटे चला मैराथन निरीक्षण, इन स्टेशनों का लिया जायजा

डीआरएम ने क्षेत्र भ्रमण को रेलवे के विकास का एक महत्वपूर्ण अंग बताया. उन्होंने जानकारी दी कि उनका यह निरीक्षण अभियान रविवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ था, जो रात करीब 11:30 बजे तक चला. इस दौरान उन्होंने दरभंगा, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, ललितग्राम और फारबिसगंज के रास्ते पूर्णिया कोर्ट होकर बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज, मधेपुरा और अंत में सहरसा स्टेशन का निरीक्षण किया.

अमृत भारत स्टेशनों की हाईटेक सफाई के लिए आएंगी नई मशीनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रही नई और ऊंची इमारतों के रखरखाव पर भी डीआरएम ने चर्चा की. उन्होंने कहा कि कई स्टेशनों पर नए भवन बन चुके हैं. इन ऊंची इमारतों की दीवारों और छतों की सुसज्जित तरीके से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नई मशीनरी खरीदने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत रेल मंडल के सभी नए स्टेशनों की आधुनिक तरीके से सफाई की जाएगी.

जल्द होगा सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर व बनमनखी स्टेशन का लोकार्पण

डीआरएम ने बताया कि सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बनमनखी समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत बनी नई बिल्डिंगों का जल्द ही एक साथ लोकार्पण किया जाएगा.

सहरसा को मिलेंगे दो नए एस्केलेटर, बढ़ेंगे प्लेटफॉर्म

यात्री सुविधाओं की जानकारी देते हुए डीआरएम ने बताया कि सहरसा रेलवे स्टेशन पर नए एस्केलेटर का सिविल वर्क पूरा हो चुका है. इसके अलावा जंक्शन पर एक और (दूसरा) एस्केलेटर लगाने का भी निर्माण कार्य करवाया जाएगा, जिसका थर्ड इंस्पेक्शन बाकी है और वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा होने से सहरसा स्टेशन काफी बेहतर हो जाएगा. इससे न सिर्फ प्लेटफॉर्म की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए एक्स्ट्रा लाइनें भी बिछाई जाएंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel