[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये बांट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये बांट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

0
दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये बांट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

किया पुलिस के हवाले सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरो ने दानपेटी की चोरी कर ली. हालांकि मंदिर के पीछे दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये बांटने के दौरान ग्रामीणों ने घटना में शामिल दो चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर कर चोरो ने दान पेटी की चोरी कर ली. जिसके बाद मंदिर के पीछे दानपेटी को ले जाकर दानपेटी का ताला तोड़कर आपस में रुपये बांटने लगे. इस दौरान सुबह टहलने निकले ग्रामीण सुमन कुमार सिंह उर्फ मंटुन सिंह ने दुर्गा मंदिर पहुंचने पर मंदिर का ताला टूटा व दानपेटी गायब पाया. जिसके बाद मंदिर के पीछे जाने पर देखा कि दो युवक दानपेटी का ताला तोड़कर आपस में रुपये बांट रहा है. जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों युवक की जेब से दानपेटी से चोरी का 1774 रुपये बरामद किया. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए बरामद रुपये व पकड़े गये दो युवक को दानपेटी के साथ पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये गये दोनों युवक की पहचान नगर पंचायत निवासी राजन कुमार व आयुष कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel