[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

0
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला एंपैनलमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. समीक्षा क्रम में राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों का हॉस्पिटल ऑडिट करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया. साथ में तीन वर्ष पूर्ण कर चुके वैसे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं की सूचीबद्धता नवीनीकरण पर भी निर्णय लिया गया. जिला में अभी कुल सात प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं. जिसमें योजना के तहत पांच लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जाती है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में वैसे सभी लाभार्थी पात्र हैं, जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद, जिला विक्टर जनित नियंत्रण रोग पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत हेनरी टर्नर ,अभय प्रकाश परियोजना समन्वयक अभय प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel