[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की परिचर्चा

संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की परिचर्चा

0
संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की परिचर्चा

बच्चों के बीच की गयी क्विज प्रतियोगिता सहरसा . संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परमिनियां में रविवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी की अध्यक्षता में गोष्ठी, परिचर्चा व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव रंजन व पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा मौजूद रही. वक्ताओं ने संविधान शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान बनाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस की सरकार बाबा साहब को देश के राजनीति के भूमिका निभाने से रोकने का प्रयास करती रही. वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके सम्मान में संविधान के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाने का संकल्प लिया. पहले डिजिटल एप में भीम एप को लांच किया. उनकी 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर 125 रुपये का व 10 रुपये का सिक्का लांच किया. साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाएं उनकी याद में उनके नाम पर प्रारंभ की. कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान ज्योति भारती एवं तृतीय स्थान रानी कुमारी रही. सभी छात्राओं को नोट बुक, कलम भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी की ओर से प्रदान किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, दोरिक साह, ललन कुमार दास, मोर्चा कार्यकर्ता रीता देवी, कंचन देवी, रितु देवी, कौशल देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel