[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन सख्त

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन सख्त

0
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन सख्त

चार दिवसीय वितरण नियम का किया जा रहा अनुपालन सहरसा . जिलें में गैस सिलिंडर आपूर्ति को सामान्य करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. जिसकी प्रतिदिन प्रेस ब्रिफिंग के माध्यम से अद्यतन जानकारी दी जा रही है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने गुरुवार को कार्यालय में मीडिया ब्रीफिंग कर जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर किये जा रहे कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में एलपीजी सिलिंडरों की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं. कालाबाजारी के विरुद्ध हो रही छापेमारी जिले में गैस कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. कोई भी सूचना पर तत्काल जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. इस कड़ी में बुधवार देर संध्या गुप्त सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान एक कॉमन सर्विस सेंटर पर अवैध रूप से रखे गये गैस सिलिंडर जब्त किया गया. दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया. उन्होंने कहा कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनायी जा रही है. मांग की अपेक्षा आपूर्ति अधिक जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर पैनिक की स्थिति नहीं हो, इसके लिए आपूर्ति तेज कर दी गई है. जिले में कुल 5202 सिलेंडरों की दैनिक आवश्यकता के विरुद्ध 25 मार्च को जिला प्रशासन की देखरेख में कुल 5673 सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी. चार दिवसीय वितरण नियम का अनुपालन उप विकास आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के एरिया मैनेजरों एवं गैस वितरकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गयी. बैठक में सख्त निर्देश दिया गया कि गैस बुकिंग एवं वास्तविक वितरण की तारीख के बीच चार दिनों से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए. कुछ वितरकों आशा भारत गैस एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया कि रमजान एवं ईद के कारण वेंडर व डिलीवरी स्टाफ की कमी हुई है. प्रशासन ने निर्देश दिया कि एक से दो दिनों के अंदर सभी वेंडर काम पर वापस लौटें. जिससे डिस्पैच प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू हो सके. सिटी गैस पाइपलाइन पीएनजी की हुई समीक्षा जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को सिटी गैस सर्विस की प्रगति की समीक्षा के साथ कार्यस्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया था. प्रोजेक्ट देख रही इंडियन ऑयल कंपनी को निर्देशित किया कि अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह तक लक्षित घरों में पाइप के जरिए गैस की आपूर्ति अनिवार्य रूप से शुरू कर दी जाये. जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एवं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तत्काल जिला आपूर्ति कार्यालय को दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel