[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पीएम ई विद्या के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को मिल रहा नया आयामः रजनी कुमारी

पीएम ई विद्या के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को मिल रहा नया आयामः रजनी कुमारी

0
पीएम ई विद्या के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को मिल रहा नया आयामः रजनी कुमारी

सहरसा. निदेशक राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन में पीएम ई-विद्या के तहत कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ई-कंटेंट डेवलपमेंट का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसका प्रमुख उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना है. विशेष रूप से उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है जो सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहते हैं. जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे बच्चों के लिए डीटीएच टीवी चैनलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है. साथ ही वे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश विद्यालय की मुख्यधारा से जुड़ नहीं पा रहे हैं, वे घर पर या अपने कार्यस्थल पर मोबाइल, टीवी व डीटीएच के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं. यह पहल उन विद्यालयों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है जहां शिक्षकों की कमी है. वहां मोबाइल, टीवी एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से बड़े स्तर पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. ई कंटेंट निर्माण के लिए जिला स्तर से प्राथमिक विद्यालय रजौरा की प्रधान शिक्षिका रजनी कुमारी कई बार एससीईआरटी पटना जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा उन सुदूर क्षेत्रों के बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अभी भी नहीं पहुंच पायी है. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा का प्रमुख केंद्र एससीईआरटी है जहां का अनुशासन, समयबद्धता, निष्ठा, व्याख्याताओं की कर्तव्यपरायणता व समर्पण शिक्षकों को शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित एवं सशक्त बनाता है. ई कंटेंट विकास विभाग की प्रभारी मधु कुमारी पूरी तरह पीएम ई-विद्या के प्रति समर्पित हैं एवं इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. रजनी कुमारी ने कहा कि यहां तक पहुंचने एवं वीडियो निर्माण करने में काफी परिश्रम लगता है. लेकिन एक संतोष भी मिलता है कि हम कुछ बेहतर कर रहे हैं. हम उन बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं जो हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने उन सभी शिक्षकों से अपील किया कि जो भी शिक्षण में रुचि रखते हैं वे इस पहल से जुड़ें. जिससे अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel