[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आदर्श शिक्षक की भांति खुद का करें निर्माण : प्राचार्य

आदर्श शिक्षक की भांति खुद का करें निर्माण : प्राचार्य

0
आदर्श शिक्षक की भांति खुद का करें निर्माण : प्राचार्य

मध्य विद्यालय तिवारी टोला में विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का किया गया समापन,

सहरसा. ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के डीएलएड प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों का 28 दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा सभी अतिथियों को पाग, चादर व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. विद्यालय अनुभव समापन समारोह को संबोधित करते प्राचार्य डाॅ नागेन्द्र कुमार झा ने कहा कि शिक्षक को समाज का भाग्य निर्माता कहा जाता है. शिक्षक के गोद में प्रलय व निर्माण दोनों पलता है. इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को एक कुशल शिक्षक बनने की दिशा में पहले वे खुद के अंदर परिवर्तन लाने का काम करें. उन्होंने कहा कि एक कुशल शिक्षक बन राष्ट्र व समाज के निर्माण में सभी प्रशिक्षु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करें. मध्य विद्यालय तिवारी टोला की प्रभारी प्रधानाध्यापिका आईसा ने ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की तारीफ करते कहा कि सभी प्रशिक्षु ने पूरी ईमानदारी से अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम को रूचि लेकर एक आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि हम सभी प्रशिक्षु के बेहतर व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. महाविद्यालय के नोडल अंशु कुमार गुप्ता, महाविद्यालय प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कांलेज की उपलब्धियों की चर्चा करते सभी छात्राध्यापकों को आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में अपने लक्ष्य हासिल करने पर विशेष जोर दिया. जिससे भविष्य में सभी एक आदर्श शिक्षक की भूमिका को समाज में स्थापित कर सके. टीम लीडर अभिषेक आनंद ने 28 दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम को साझा करते अपने अनुभव को बताया. समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. सभी प्रतिभागी को प्रशिक्षुओं ने पुरस्कृत कर समानित किया. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक सह पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel