[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा उप महापौर ने नगर निगम परिवार की छवि धूमिल करने वाले दोषियों के विरूद्ध की कार्रवाई की मांग

उप महापौर ने नगर निगम परिवार की छवि धूमिल करने वाले दोषियों के विरूद्ध की कार्रवाई की मांग

0
उप महापौर ने नगर निगम परिवार की छवि धूमिल करने वाले दोषियों के विरूद्ध की कार्रवाई की मांग

कहा, सभी संचिका के अवलोकन के बाद पाया मात्र 18 लाख 75 हजार का ही किया गया भुगतान सहरसा . नगर निगम उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने विभाग के पत्र के आलोक में उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सहित सभी वरीय अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है. दिए पत्र में कहा कि उनके द्वारा सभी संचिका का अवलोकन के बाद यह पाया गया कि नारीशक्ति इंफ्राटेक एंड डेवलपमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को मात्र 18 लाख 75 हजार का ही भुगतान किया गया है. जबकि अफवाह फैलायी जा रही है कि 50 लाख प्रतिमाह का पेमेंट किया जा रहा है, जो सरासर गलत है. इस कृत से नगर निगम परिवार की छवि धूमिल हो रही है. उन्होंने मामले की जांचकर दोषियों के विरूद्ध विधि समस्त कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि इससे पूर्व भी नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कोसी चौक निवासी राहुल कुमार पासवान द्वारा महापौर व उनके निजी सचिव पर दायर परिवाद को लेकर महापौर बैन प्रिया ने इसे बड़ी साजिश बताया था. उन्होंने कहा था कि 50 लाख रुपये प्रति महीने लूट की बात परिवाद में कही गयी है. जबकि 50 लाख रुपये महीना नहीं बल्कि एक वर्ष में अब तक मात्र 15 दिनों का भुगतान किया गया है. फरवरी माह में कार्यों का नगर प्रबंधक द्वारा कराए गये सत्यापन के बाद मात्र 15 दिनों का 18 लाख 75 हजार 774 का भुगतान वैधानिक कटौती के बाद किया गया था. उन्होंने कहा था कि जिस परिवादी राहुल कुमार पासवान ने इतने सारे आरोप लगाये, वह जांच के समय मौजूद उनके निजी सचिव राजीव कुमार को पहचान भी नहीं पाये. इससे साफ जाहिर है कि गहरी साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि आयुक्त के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया था. जिसके प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि महापौर एवं उनके निजी सचिव के विरुद्ध बहुत बड़ी साजिश रची गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel