[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा शिक्षकों की लापरवाही पर दो प्रभारी प्रधानाचार्य को डीईओ ने किया निलंबित

शिक्षकों की लापरवाही पर दो प्रभारी प्रधानाचार्य को डीईओ ने किया निलंबित

0
शिक्षकों की लापरवाही पर दो प्रभारी प्रधानाचार्य को डीईओ ने किया निलंबित

वायरल वीडियो के आधार पर की गयी कार्रवाई

सहरसा. वायरल वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने पर डीईओ ने दो शिक्षकों पर कार्रवाई करते निलंबित किया है. उर्दू प्राथमिक विद्यालय महुआ अंचल नवहट्टा के वायरल वीडियो में विद्यालय अवधि में एक भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं एवं शिक्षक अब्दुल गफ्फार के चटाई पर सोते नजर आने के आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. रहमत जहां विशिष्ट शिक्षिका सह प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्दू प्राथमिक विद्यालय महुआ, अंचल नवहट्टा द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक एवं अस्वीकार्य किया गया. इस स्थिति में रहमत जहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय संचालन में अक्षम रहने के कारण संगत प्रावधानों के तहत निलंबित करते विभागीय कार्रवाई संचालित किया गया. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय सत्तरकटैया निर्धारित किया गया. वहीं नव प्राथमिक विद्यालय शाहपुर चाही टोला अंचल नवहट्टा का वायरल वीडियो जिसमें विद्यालय अवधि में एक भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं थे एवं शिक्षक विद्यालय प्रांगण में धूप सेंकते नजर आ रहे हैं के आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. वीरेंद्र कुमार मुखिया विशिष्ट शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक नव प्राथमिक विद्यालय शाहपुर चाही टोला, अंचल नवहट्टा द्वारा स्पष्टीकरण असंतोषजनक एवं अस्वीकार्य किया गया. इस स्थिति में वीरेंद्र कुमार मुखिया प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय संचालन में अक्षम रहने के कारण संगत प्रावधानों के तहत निलंबित करते विभागीय कार्रवाई संचालित की गयी. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सौरबाजार निर्धारित किया गया. संगत प्रावधानों के तहत निलंबन अवधि के जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान नियमानुसार देय होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel