[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अमरनाथ यात्रा के लिए सीएस से की गयी डॉक्टरों का पैनल बनाने की मांग

अमरनाथ यात्रा के लिए सीएस से की गयी डॉक्टरों का पैनल बनाने की मांग

0
अमरनाथ यात्रा के लिए सीएस से की गयी डॉक्टरों का पैनल बनाने की मांग

सिमरी बख्तियारपुर व सहरसा के डॉक्टरों को अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक पैनल में करें शामिल

सिमरी बख्तियारपुर. आगामी अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए जिले के श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (मेडिकल सर्टिफिकेट) बनवाने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर कवायद शुरू हो गयी है. बुधवार को वैश्य समाज के अनुमंडल अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने अनुमंडल अस्पताल में जिला सिविल सर्जन के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जिले के डॉक्टरों को अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक पैनल में शामिल करने की मांग की है.

जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

सिविल सर्जन के नाम सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि जल्द अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है. नियमानुसार यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र केवल राज्य सरकार द्वारा अधिकृत डॉक्टरों के पैनल द्वारा ही जारी किया जा सकता है. सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों से सहरसा जिले और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के किसी भी डॉक्टर का नाम श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूची में शामिल नहीं रहता है, जबकि पड़ोसी जिले पूर्णिया के छोटे-छोटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक को इस पैनल में जगह दी गयी थी.

श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

स्थानीय स्तर पर व्यवस्था न होने के कारण पूरे सहरसा जिले के सैकड़ों श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दूसरे जिलों के चक्कर काटने पड़ता है. इससे उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल के सक्षम डॉक्टरों के नाम एवं उनके हस्ताक्षर के नमूने अविलंब स्वास्थ्य निदेशालय, पटना को प्रेषित किए जायें, ताकि आगामी यात्रा की आधिकारिक सूची में सहरसा का नाम अनिवार्य रूप से शामिल हो सके. इस मौके पर गोपाल केशरी, रौशन राज, सुधांशु गुप्ता एवं अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel