[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा डिग्री कॉलेज की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

डिग्री कॉलेज की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

0
डिग्री कॉलेज की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
विद्यालय का खाली मैदान

मेनहा विद्यालय परिसर में कॉलेज स्थापना को लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक आयोजित.

सत्तरकटैया (सहरसा) से लाल बहादुर की रिपोर्ट:

सहरसा: प्रखंड के सत्तर पंचायत स्थित महंथ सरयुग दास प्लस टू उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर मंगलवार को खादीपुर चबूतरा पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद नेता सरोज कुमार ने की.

बैठक को संबोधित करते हुए सरोज कुमार ने कहा कि महंथ सरयुग दास प्लस टू उच्च विद्यालय, मेनहा के पास लगभग 22 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है. इसके बावजूद यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं की गई. वहीं कन्या मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय, पंचगछिया परिसर में मात्र दो कट्ठा जमीन रहने के बावजूद डिग्री कॉलेज स्थापित कर दिया गया है.

उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी कर कॉलेज की स्थापना करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हितों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में मौजूद ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया. साथ ही जल्द ही संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र सौंपने की बात कही गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel