[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा बाजार में जर्जर पाकड़ वृक्ष से जन-सुरक्षा को खतरा, वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग

बाजार में जर्जर पाकड़ वृक्ष से जन-सुरक्षा को खतरा, वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग

0
बाजार में जर्जर पाकड़ वृक्ष से जन-सुरक्षा को खतरा, वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग

छांव देने वाला पाखर अब बना मौत का साया, सलखुआ में दहशत के बीच कार्रवाई की गुहार सलखुआ. सलखुआ बाजार स्थित वार्ड 07 में सड़क किनारे खड़ा एक सौ वर्ष से अधिक पुराना पाकड़ का विशाल वृक्ष अब जन का जंजाल बन कभी भी हादसा के आमंत्रण दे सकता है. इसे लेकर लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगायी है. यह पुराना वृक्ष स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है. वृक्ष की जड़ में बड़ा छेद हो चुका है तथा करीब 90 प्रतिशत हिस्सा सड़ जाने के कारण इसके किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय निवासी ध्रुव सहनी, सुरेश सहनी, नागेंद्र यादव सहित अन्य के अनुसार उक्त वृक्ष बाजार के पूरब मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, जहां दिन-रात आवागमन बना रहता है. वृक्ष के आसपास कई परिवारों के घर हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं निवास करती हैं. जर्जर अवस्था में खड़ा यह विशाल वृक्ष कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम अथवा तेज हवा चलने के दौरान खतरा और अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती है. इस गंभीर समस्या को लेकर वार्डवासियों ने जिला वन पदाधिकारी से उक्त वृक्ष को काटकर हटाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है तो संभावित बड़े हादसे को रोका जा सकता है. ग्रामीणों ने जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel