[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

0
जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं

सहरसा. केंद्रीय चयन परिषद द्वारा बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद को लेकर बुधवार को लिखित परीक्षा जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी दीपेश कुमार सहित अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जायजा लेते रहे. परीक्षा जिला मुख्यालय के 12 परीक्षा केंद्र आरएम कॉलेज, एकलव्या सेंट्रल स्कूल, जिला स्कूल, जिला गर्ल्स स्कूल, एसएनएसआरकेएस कॉलेज, इवनिंग कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर, मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा, एएन एस स्मारक प्लस टू विद्यालय जेल कॉलोनी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पीए मिश्रा कॉलेज में एक पाली 12 बजे मध्याह्न से दो बजे अपराह्न तक आयोजित की गयी. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए छह जोनल दंडाधिकारी सह सामान्य प्रेक्षक, 36 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, दो उड़नदस्ता दंडाधिकारी के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा केंद्रों पर फ्रिसकिंग कार्य को पूर्ण तत्परता से निष्पादित किया गया. केंद्रों पर जैमर क्रियाशील रहे. परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व 10ः30 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर, इरेसर, ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी. परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य में संलग्न केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सभी स्तर के दंडाधिकारी अपने-अपने जोनल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराते रहे. सभी परीक्षार्थियों का दो स्तर पर फ्रिस्किंग की गयी. किसी भी आवांछित सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. जानकारी देते सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर एक पाली में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई है. निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel