[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जिले में 14 व 17 जून को होगी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

जिले में 14 व 17 जून को होगी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

0
जिले में 14 व 17 जून को होगी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा

कदाचारमुक्त संचालन के लिए डीएम ने दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त संबोधन आयोजित किया गया. बैठक में बताया गया कि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग कारा के कक्षपाल एवं परिवहन विभाग के चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा जिले के चिह्नित परीक्षा केंद्रों पर 14 जून एवं 17 जून को दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों के लिए प्रथम पाली में रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रथम पाली के लिए सुबह नौ बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, संगणक, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर आना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा. परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिले में 26 स्टैटिक दंडाधिकारी, पांच जोनल दंडाधिकारी एवं दो उड़नदस्ता दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. स्टैटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर प्रेक्षक के रूप में लगातार निगरानी रखेंगे. जबकि जोनल दंडाधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों में गश्ती दल के साथ भ्रमणशील रहकर कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करेंगे. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel