[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा चावल में कीड़ा मिलने पर हड़कंप, बच्चों ने फेंका मध्याह्न भोजन

चावल में कीड़ा मिलने पर हड़कंप, बच्चों ने फेंका मध्याह्न भोजन

0
चावल में कीड़ा मिलने पर हड़कंप, बच्चों ने फेंका मध्याह्न भोजन

सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय खजुरी का मामला

सौरबाजार. मध्याह्न भोजन के लिए आये चावल में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया और बच्चों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया. जिसके बाद रसोइया ने भोजन को फेंक दिया है, मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय खजुरी का है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को विद्यालय के लगभग 250 बच्चों के लिए एनजीओ के माध्यम से मध्याह्न भोजन के रूप में चावल और छोला परोसा गया. परोसने के दौरान कुछ बच्चों को चावल में कीड़ा मिलने के बाद भोजन को फेंक दिया और भोजन खाने से मना कर दिया. शिक्षकों द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बावजूद भी बच्चे भोजन करने के लिए तैयार नहीं हुए. मजबूरन स्कूल के रसोइया को चावल और छोला सड़क किनारे फेंकना पड़ा.

छात्रों का आरोप : घटिया क्वालिटी का होता है भोजन

विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय में मिलने वाला भोजन काफी घटिया किस्म का रहता है. न कोई स्वाद, न ताजा. कभी-कभी भोजन से बदबू भी आती है. सब्जी और दाल में पानी की मात्रा अधिक रहती है. शुक्रवार को फल के नाम पर सड़ा हुआ केला या सेब दिया जाता है जो खाने लायक नहीं रहता है. सौरबाजार के अधिकांश विद्यालयों में भोजन की स्थिति ठीक नहीं रहती है जिसके कारण बच्चों द्वारा बराबर हंगामा करते रहते हैं. अभिभावकों का आरोप है कि पहले विद्यालय में बनने वाला भोजन ताजा मिलता था. लेकिन एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन बासी रहने के साथ साथ उनसे बदबू भी आती है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भोजन विभाग द्वारा एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, जिसे खाने से बच्चे लोग मना करते हैं. कभी-कभी बच्चों की शिकायत पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंच कर हल्ला करने लगते हैं और अपने बच्चों को घटिया किस्म के भोजन खाने से मना कर शिक्षकों को भी हिदायत देकर चले जाते हैं. मामले में प्रभारी बीईओ नरेंद्र कुमार निराला ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel