[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दूध विक्रेता से नगदी व सोने की अंगूठी छीनी

दूध विक्रेता से नगदी व सोने की अंगूठी छीनी

0
दूध विक्रेता से नगदी व सोने की अंगूठी छीनी

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू के बल पर घटना को दिया अंजाम छीनी गई मोबाइल फेंककर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू के बल पर एक दूध विक्रेता से नगदी समेत सोने के जेवर छीन लिए. घटना मंगलवार दोपहर बलवाहाट-सिमरी बख्तियारपुर एसएच 95 पर सरडीहा गांव के समीप भिखा गाछी के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी राजपति यादव पिता भूलो यादव प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी बाइक से दूध लेकर सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे. इसी दौरान सरडीहा गांव के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया. पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने रास्ते से हटने को कहा तो बदमाशों ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और 21 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी व चकती छीन ली. इस दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, लेकिन कुछ दूर जाकर मोबाइल फेंक दिया और मौके से फरार हो गये. इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है तथा बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel