[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा छिनतई को लेकर सदर थाना में कराया मामला दर्ज

छिनतई को लेकर सदर थाना में कराया मामला दर्ज

0
छिनतई को लेकर सदर थाना में कराया मामला दर्ज

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा डीपीएस स्कूल के पास अपराधियों द्वारा बाइक सवार से लूटपाट करने का मामला सामने आया है. पीडित इटहरा रामपुर वार्ड नंबर सात निवासी धीरेंद्र यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीडित ने बताया कि बुधवार की रात में सहरसा स्टेशन से अपने ससुर को लेकर वापस घर जा रहा था की पटुआहा डीपीएस स्कूल के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने जबरन रोक कर हथियार के बल पर मोबाइल, सोने का लाॅकेट, तीन हजार रुपया नगद व ससुर से मोबाइल व पचास हजार रुपया लूट लिया. पीडित ने अपराधियों को पहचानने का दावा किया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

मारपीट करने व सोने की चेन छिनतई का मामला कराया दर्ज

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही वार्ड नंबर छह निवासी आयुष कुमार पिता महादेव यादव ने गांव के ही नामजद आरोपित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट व मां के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीडित ने बताया कि सुचेन यादव, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, फूलकुमारी, प्रियंका कुमारी घर में घुसकर गाली-गलौज देते मारपीट करने लगी..बचाने आयी मां के साथ आरोपित ने मारपीट किया व गलत नियत से मां के साथ अभद्रता किया. मारपीट के दौरान आरोपित ने 90 हजार रुपए का सोने का चेन व जेब से पांच हजार रुपया छीन लिया. पीडित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel