[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा युवती के अपहरण का मामला दर्ज

युवती के अपहरण का मामला दर्ज

0
युवती के अपहरण का मामला दर्ज

सौरबाजार. बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की तीरी पंचायत स्थित वार्ड 12 चकला से एक युवती को अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर बुधवार को युवती के पिता ने बैजनाथपुर थाना को आवेदन देकर पुत्री के बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में युवती के पिता ने कहा है कि बीते शनिवार की शाम हमारी पुत्री शौच करने बहियार के तरफ गयी हुई थी. जहां से पूर्व से सुनियोजित तरीके से चकला वार्ड 12 के ही प्रमोद सुतीहार के पुत्र राजकुमार, राजेन्द्र सुतीहार के पुत्र प्रमोद सुतीहार, रणधीर सुतीहार, गणेश्वर शर्मा के पुत्र मदन शर्मा व बीरो यादव के पुत्र अंजन कुमार समेत अन्य लोगों ने चार पहिया वाहन से जबरन अगवा कर लिया. जिसको लेकर लागातार अपने स्तर से खोजबीन की. लेकिन कोई पता नहीं चला है. हमें आशंका है कि हमारी भोली- भाली बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हो जाये. वहीं इस घटना में प्रमोद सुतीहार की पत्नी रेणु देवी, मदन सुतीहार की पत्नी अनिला देवी व प्रमोद सुतीहार की पुत्री पुजा कुमारी की संलिप्तता की आशंका जतायी है. घटना को लेकर युवती के पिता ने सामाजिक स्तर से बैठक कर पुत्री की वापसी को लेकर प्रयास किया. लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं है. बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिला है. जांच पड़ताल की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel