[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा चार लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

चार लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

0
चार लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

सिमरी बख्तियारपुर. बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न वार्डों में छापेमारी कर चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा. विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता बिनोद पासवान के नेतृत्व में मानव बल ललटू कुमार, अनिल रजक एवं रवि कुमार शामिल थे. कनीय अभियंता ने बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. पहला मामला सिटानाबाद वार्ड संख्या 15 निवासी सत्यनारायण चौधरी के घर छापेमारी के दौरान पाया गया कि वे एलटी लाइन में सीधे तार जोड़कर बिजली की चोरी कर रहे थे. इससे कंपनी को 80,413 रुपये की क्षति हुई. पूर्व बकाया एवं अन्य मदों को जोड़ते हुए कुल 92, 037 रुपये की वसूली प्रस्तावित की गयी है. मौके से 12 मीटर एल्यूमिनियम तार जब्त किया गया. दूसरा मामला वार्ड संख्या 09 निवासी महेश रजक के यहां जांच में मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली उपभोग करने की पुष्टि हुई. इस मामले में कंपनी को 34, 408 रुपये की क्षति हुई है. पूर्व बकाया सहित कुल 34, 662 रुपये की वसूली की अनुशंसा की गयी है. टीम ने 14 मीटर तार एवं मीटर से संबंधित उपकरण जब्त किया. तीसरा मामला वार्ड संख्या 06 में छापेमारी के दौरान एक उपभोक्ता द्वारा एलटी लाइन में सीधे तार जोड़कर 9 वाट बिजली चोरी करते पाया गया. इस प्रकरण में 2, 634 रुपये की क्षति आंकी गयी है. मौके से 4 मीटर तार बरामद किया गया. चौथा मामला वार्ड संख्या 05 निवासी मो वसीर राइन के घर छापेमारी में अवैध रूप से बिजली उपयोग की पुष्टि हुई. इस मामले में कंपनी को 1, 07, 393 रुपये की क्षति हुई है. पूर्व बकाया जोड़कर कुल 1, 20, 709 रुपये की वसूली प्रस्तावित की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel