[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दो दिनों से लापता मजदूर का शव पानी के गड्ढे से बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता मजदूर का शव पानी के गड्ढे से बरामद, इलाके में सनसनी

0
दो दिनों से लापता मजदूर का शव पानी के गड्ढे से बरामद, इलाके में सनसनी
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

सहरसा से विनय कसौधन की रिपोर्ट: सदर थाना क्षेत्र के बटराहा ठाकुर चौक स्थित एक चिमनी के पास शनिवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव की पहचान स्थानीय चिमनी में मजदूरी करने वाले कुशो शर्मा के रूप में की गई है. युवक पिछले दो दिनों से लापता था और परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे.

सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में तैरती मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह जब कुछ लोग चिमनी के पास बन रही सड़क की ओर गए, तो उन्होंने किनारे बने पानी के गड्ढे में एक लाश को तैरते देखा. शोर मचने पर भारी संख्या में लोग जुट गए और परिजनों ने युवक की पहचान कुशो शर्मा के रूप में की. मौके पर मृतक के कपड़े और चप्पल गड्ढे के किनारे रखे हुए मिले.

डूबने से मौत की आशंका

मृतक के परिजनों ने बताया कि कुशो की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. गड्ढे के किनारे रखे कपड़ों और चप्पल को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुशो वहां स्नान करने के लिए उतरा होगा और इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पुलिसिया जांच के बाद ही चल पाएगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लापता बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि वे दो दिनों से उसे हर जगह ढूंढ रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. सुबह अचानक उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Previous article भीषण जाम से थमा सफर: महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का कहर, पैदल चलने को मजबूर हुए लोग
Next article पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने की लास्ट डेट बढ़ी
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel