[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा विशनपुर पंचायत सरकार भवन में आज लगेगा सहयोग शिविर

विशनपुर पंचायत सरकार भवन में आज लगेगा सहयोग शिविर

0
विशनपुर पंचायत सरकार भवन में आज लगेगा सहयोग शिविर
पंचायत सरकार भवन , विशनपुर

पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

सहरसा: आमजनों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर मंगलवार को पंचायत सरकार भवन विशनपुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार आयोजित इस सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि “सात निश्चय-3” के तहत चल रहे “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे.

बीडीओ ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की और कहा कि लोग अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

इधर, शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीडीओ, सीओ सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी पंचायत सरकार भवन पहुंचे और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान मुखिया गंगा राम, कार्यपालक सहायक लालबहादुर शास्त्री, पंचायत रोजगार सेवक शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel