[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा पुलिस केंद्र में भव्य दीक्षांत समारोह, जवानों ने दिखाया शानदार मार्च पास्ट

सहरसा पुलिस केंद्र में भव्य दीक्षांत समारोह, जवानों ने दिखाया शानदार मार्च पास्ट

0
सहरसा पुलिस केंद्र में भव्य दीक्षांत समारोह, जवानों ने दिखाया शानदार मार्च पास्ट
दीक्षांत समारोह की कुछ झलकियां

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट:

Bihar Police Passing Parade: वर्ष 2023 बैच के सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रशिक्षित जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट, कदमताल और विभिन्न ड्रिल का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल और दक्षता का परिचय दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव, अनुशासन और गौरव का माहौल बना रहा.

डीआईजी ने ली परेड की सलामी

Whatsapp Image 2026 06 19 At 12.44.51 Pm
राष्ट्रगान के दौरान मंच से सलामी देते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष थे. पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता निशांत कुमार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह का उद्घाटन किया गया. इसके बाद डीआईजी, एसपी और एडीएम ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया तथा जवानों की सलामी ली.

मार्च पास्ट ने जीता सभी का दिल

Untitled Design 36 11
दीक्षांत परेड में शामिल प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सिपाही.

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी और औपचारिक परेड के साथ हुई. प्रशिक्षित सिपाहियों ने शानदार मार्च पास्ट और ड्रिल का प्रदर्शन किया. जवानों के आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण ने उपस्थित अधिकारियों, परिजनों और अतिथियों को प्रभावित किया.

कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की दिलाई शपथ

दीक्षांत परेड के दौरान डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने नवप्रशिक्षित सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और संविधान के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन है.

जनता का विश्वास जीतना ही अच्छी पुलिसिंग

अपने संबोधन में डीआईजी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सिपाही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और जनता का सबसे अधिक संपर्क उन्हीं से होता है. उन्होंने कहा कि अच्छी पुलिसिंग का आधार जनता का विश्वास है. पुलिसकर्मियों को संवेदनशील, अनुशासित, धैर्यवान और ईमानदार रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए.

उन्होंने नए कानूनों, फॉरेंसिक साक्ष्यों के संरक्षण, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मानवाधिकार संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

कठोर प्रशिक्षण से बने अधिक सक्षम

प्रशिक्षण अवधि के दौरान जवानों को कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया. जवानों ने बताया कि कठिन प्रशिक्षण ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक मजबूत बनाया है.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान सम्मानित

समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवान अन्य प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षित जवानों ने एक बार फिर शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साहवर्धन किया गया. राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ. इसके साथ ही वर्ष 2023 बैच के प्रशिक्षित सिपाहियों का प्रशिक्षण औपचारिक रूप से पूरा हो गया और वे बिहार पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार हो गए.

सहरसा की और खबरों के लिये यहां क्लिक करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel