[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा क्राइम मीटिंग में पर्व को लेकर डीआइजी ने दिया विशेष दिशा निर्देश

क्राइम मीटिंग में पर्व को लेकर डीआइजी ने दिया विशेष दिशा निर्देश

0
क्राइम मीटिंग में पर्व को लेकर डीआइजी ने दिया विशेष दिशा निर्देश

ताजिया व जुलूस का लाइसेंस देने से पहले संबंधित स्थल का करें निरीक्षण श्रावणी मेला को लेकर भी सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने का निर्देश दिया सहरसा बुधवार को मुहर्रम पर्व एवं श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए कोसी प्रमंडल के डीआइजी मनोज कुमार ने समाहरणालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित क्राइम मीटिंग को संबोधित किया. बैठक में उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी करते हुए पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान किए. डीआईजी मनोज कुमार ने बैठक में पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि मुहर्रम पर्व के दौरान ताजिया और जुलूस का लाइसेंस देने से पहले संबंधित स्थल का निरीक्षण अवश्य करें. जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का पूर्वानुमान लगाकर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किये जाए. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए. डीआइजी ने श्रावणी मेला को लेकर भी सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. वहीं श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय किया जाना चाहिए. साथ ही डीआईजी ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और जेल से छूटे कुख्यात अपराधियों पर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जांच करें. फॉरेंसिक किट और लाइफ जैकेट का किया वितरण क्राइम मीटिंग के दौरान डीआईजी ने कोसी दियारा इलाके में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को लाइफ जैकेट मुहैया कराया. इसके साथ ही जिले के सभी थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम को फॉरेंसिक किट प्रदान किया. दरोगा बने तीन सिपाहियों को दिया प्रशस्ति पत्र इस अवसर पर डीआईजी ने सिपाही से दरोगा बने तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की. प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में सन्नी कुमार, नवीन कुमार और विभाष कुमार शामिल थे. ये सभी पुलिसकर्मी सहरसा में पिछले कुछ सालों से तैनात रहे हैं. रात्रि गश्ती और बाजार की सुरक्षा पर दें जोर डीआईजी ने सभी पदाधिकारियों को रात्रि गश्ती बढ़ाने, बाजार की सुरक्षा को सुदृढ़ करने और न्यायालय से निर्गत वारंट और कुर्की का निष्पादन तेजी से करने सहित दर्ज कांडों के निष्पादन में तेजी लाने की भी बात कही. नशे के कारोबारियों पर बरतें सख्ती डीआईजी ने नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने और इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने व इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी हिमांशु, हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र पांडे, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश सिंह, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सिमरी एसडीपीओ माधव ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार सहित सभी इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे फोटो- सहरसा 03- कीट वितरण करते डीआईजी मनोज कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel