[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा बरहसेर पंचायत बना विकास का मॉडल, आदर्श पंचायत की ओर अग्रसर

बरहसेर पंचायत बना विकास का मॉडल, आदर्श पंचायत की ओर अग्रसर

0
बरहसेर पंचायत बना विकास का मॉडल, आदर्श पंचायत की ओर अग्रसर
बरहशेर पंचायत

सहरसा से लाल बहादुर की रिपोर्ट:

सहरसा: सत्तरकटैया प्रखंड का बरहसेर पंचायत लगातार विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है. पंचायत में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित आधारभूत सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है. इसके चलते यह पंचायत आसपास के क्षेत्रों के लिए एक मॉडल के रूप में उभर रहा है.

पंचायत के सभी विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है. लंबे समय से जर्जर पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र को नए भवन के साथ विकसित कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं.

इसके अलावा, वर्षों से बंद पड़े सेवा संघ पुस्तकालय को पुनर्जीवित कर फिर से संचालन शुरू किया गया है. आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया पंचायत सरकार भवन भी बनाया गया है. पंचायत में सड़क, पुल-पुलिया, छठ घाट, वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण, आवास योजना और पेंशन योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाया गया है.

आध्यात्मिक और सामाजिक विकास के तहत मंदिरों और पोखरों का सौंदर्यीकरण एवं नए निर्माण कार्य भी किए गए हैं. साथ ही पंचायत स्तर पर कई मामलों का स्थानीय स्तर पर निपटारा कर लोगों को राहत दी जा रही है.

मुखिया किरण देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने बताया कि “सबका साथ, सबका विकास” के उद्देश्य के साथ पंचायत का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बरहसेर पंचायत को नशामुक्त और आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel