[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा एनआरआई व अन्य ग्राहकों को भी सहज, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण मिलेगी बैंकिंग सेवाएंः विपिन विक्रम

एनआरआई व अन्य ग्राहकों को भी सहज, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण मिलेगी बैंकिंग सेवाएंः विपिन विक्रम

0
एनआरआई व अन्य ग्राहकों को भी सहज, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण मिलेगी बैंकिंग सेवाएंः विपिन विक्रम

सेंट्रल बैंक में प्रवासी भारतीय ग्राहकों के लिए एनआरआई डेस्क का हुआ उद्घाटन सहरसा . सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार के क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ के निर्देशन में शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जिला शाखा में प्रवासी भारतीय ग्राहकों के लिए एनआरआई डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार के वरिष्ठ प्रबंधक विपिन विक्रम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान विपिन विक्रम ने बताया कि एनआरआई डेस्क की स्थापना से ना केवल एनआरआई ग्राहकों को, बल्कि शाखा के अन्य सम्मानित ग्राहकों को भी अधिक सहज, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकेगी. एनआरआई ग्राहकों के खाते संचालन, प्रेषण, परामर्श व अन्य बैंकिंग संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए यह डेस्क एक समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेगा. जिससे उन्हें समयबद्ध व विशेषज्ञ सहायता प्राप्त होगी. शाखा प्रमुख मृणाल कुमार ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया कि एनआरआई डेस्क की शुरुआत से क्षेत्र के प्रवासी भारतीय ग्राहकों का बैंक पर विश्वास और भी सुदृढ़ होगा. बैंक की सेवाओं का दायरा एवं गुणवत्तापूर्ण विस्तार संभव हो सकेगा. कार्यक्रम में शाखा के अधिकारी प्रिया कुमारी, दिलीप कुमार, जूही कुमारी, एकता कुमारी, राघवेंद्र सिंह, प्रणव कुमार सहित अन्य सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel