[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा किया सड़क जाम

ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा किया सड़क जाम

0
ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा किया सड़क जाम

जाम से घंटों प्रभावित रहा यातायात, पुलिस ने सुलझाया मामला

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित सुगमा पुल के समीप बुधवार को ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने ऑटो स्टैंड के नाम पर अवैध राशि की वसूली व वसूली के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जिससे देहद मोड़ से सिमरी बख्तियारपुर जाने वाली मुख्य मार्ग में घंटों यातायात बाधित रहने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क पर टायर जला यातायात बाधित कर प्रदर्शन कर रहे चालकों का आरोप था कि 31 मार्च को ऑटो स्टैंड टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद नगर पंचायत की ओर से राशि की वसूली में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है.

अवैध राशि की वसूली व दुर्व्यवहार करने का आरोप

ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि पहले ई-रिक्शा चालकों से प्रति दिन 10 रुपये की दर से राशि वसूल की जा रही थी. टेंडर अवधि खत्म होने के बाद नपं प्रशासन द्वारा नपं कर्मियों की जगह स्थानीय लोगों को राशि वसूली के लिए नियुक्त कर दिया है. जो मनमाने तरीके से प्रत्येक ट्रिप पर राशि वसूल कर रहा है. इसके अलावा रशीद पर नपं का मोहर भी नहीं लगा रहता है, जो पूरी तरह अनुचित है. चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि वसूली के दौरान राशि की वसूली कर रहे लोगों द्वारा वाहन चालकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. विरोध करने पर चालकों के साथ गाली-गलौज की जाती है.

इधर सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित चालकों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए निर्धारित तिथि को बंदोबस्ती में एक ही व्यक्ति के भाग लेने के कारण बंदोबस्ती प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी. जिसके बाद नपं ने ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती होने तक विभागीय स्तर पर राजस्व वसूली को लेकर कर्मियों के प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया था. जिसमे ऑटो से प्रति फेरा 20 रुपये व ई-रिक्शा से प्रतिदिन की दर से 10 रुपये की राशि वसूली निर्धारित की थी.

प्रभारी ईओ रामविलास दास ने बताया कि राशि वसूली को लेकर नपं कार्यालय के दो कर्मियों को नियुक्त किया गया है. बाहरी लोगों के माध्यम से राशि की वसूली करना गलत है. इसकी जानकारी ली जा रही है. साथ ही रसीद पर नपं का मोहर लगाने को भी कहा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel