[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

0
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

सभी केंद्रों का जायजा लेते रहे वरीय अधिकारी सहरसा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा सोमवार को जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में निर्धारित समय तक ही गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय वीर कुंवर सिंह चौक, अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय जेल कॉलोनी, मनोहर उच्च विद्यालय,भीआईपी रोड, एसएनएसआरकेएस कॉलेज, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर, आरएम कॉलेज, रमेश झा महिला कॉलेज, एमएलटी कॉलेज, राजकीय पोलिटेक्निक, एकलव्य सेंट्रल स्कूल सुलिनंदाबाद, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में आयोजित किया गया. परीक्षा के सुचारु संचालन, विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित सात जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 29 स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व दो उड़नदस्ता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्ति की गयी थी. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घडी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की गयी है. किसी भी केंद्र पर कदाचार के आरोप में निष्कासन नहीं हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel