[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जनरल स्टोर दुकान पर मारपीट व लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

जनरल स्टोर दुकान पर मारपीट व लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

0
जनरल स्टोर दुकान पर मारपीट व लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

सिमरी बख्तियारपुर. थाना क्षेत्र के रंगीनिया पेट्रोल पंप के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में चंदन कुमार पासवान ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में सुनील साह, दीपक कुमार, अजय कुमार, लड्डू साह, कारी साह एवं विनोद साह को आरोपी बनाया गया है. घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई गई है. उस समय पीड़ित का पुत्र आविष्कार कुमार दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान पानी पीने को लेकर विवाद हो गया.आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीड़ित के बड़े पुत्र प्रिंस कुमार के साथ भी मारपीट की गई. बीच-बचाव करने पहुंचे पिता-पुत्र को भी आरोपियों ने पीटा. पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की सिकड़ी और चांदी की चेन छीन ली गई, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है. चंदन पासवान ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि जब वे अपने घायल पुत्रों को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब वहां भी आरोपियों ने मारपीट की. घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. वहीं, दूसरी ओर घायल सुनील कुमार साह ने भी बख्तियारपुर थाना में मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel