[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा धंसी पुलिया का एप्रोच बना मौत का जाल

धंसी पुलिया का एप्रोच बना मौत का जाल

0
धंसी पुलिया का एप्रोच बना मौत का जाल

महादेवमंठ सड़क पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

सलखुआ. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित कोसी बांध से महादेवमंठ जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है और किसी बड़े हादसे का इंतजार करती नजर आ रही है. सड़क पर बनी पुलिया का एप्रोच धंस जाने से बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिसने इस मार्ग को पूरी तरह खतरनाक बना दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के दोनों ओर की मिट्टी लगातार धंसती जा रही है, जिससे सड़क का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है. हालत यह है कि जरा सी चूक होने पर वाहन सीधे गड्ढे में गिर सकते हैं. खासकर रात के अंधेरे में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जब गड्ढा नजर नहीं आता और चालक अनजाने में हादसे का शिकार हो सकते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली जीवनरेखा है. रोजाना स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी इसी रास्ते से गुजरते हैं. बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की उदासीनता ने लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्थिति को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है और वे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया के एप्रोच की मरम्मत नहीं कराई गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel