[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा खराब भोजन मिलने से नाराज बच्चों ने फेंका मिड-डे मिल

खराब भोजन मिलने से नाराज बच्चों ने फेंका मिड-डे मिल

0
खराब भोजन मिलने से नाराज बच्चों ने फेंका मिड-डे मिल

सोनवर्षाराज. क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिंदटोली में बुधवार को मिड-डे मिल को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. एनजीओ की ओर से भेजा गया तैयार भोजन खराब मिलने से नाराज बच्चे खाना फेंक भूखे ही घर लौट गये. विद्यालय प्रधानाध्यापक विद्यानंद राम ने बताया कि निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को छोला-चावल दिया गया था, लेकिन छोला से तेज बदबू आ रही थी. इसी वजह से बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया एवं नाराज होकर घर चले गये. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह बच्चों को अंडा या फल भी नहीं दिया गया है. जिससे अभिभावकों में भी नाराजगी है. वहीं मध्य विद्यालय पचाढ़ी में भी बदबूदार छोला वितरण किये जाने की बात सामने आयी, जबकि मध्य विद्यालय बननीबासा में चावल में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आयी है. एनजीओ के सुपरवाइजर गौतम कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा 66 स्कूलों में भोजन भेजा गया है. अब तक सिर्फ एक-दो स्कूलों से शिकायत मिली है. जिसकी जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel