[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बनेगा आकर्षक पार्क

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बनेगा आकर्षक पार्क

0
अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बनेगा आकर्षक पार्क

नगर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी हरित विकास की तैयारी पार्कों के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा सिमरी बख्तियारपुर. नगर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. शहर के अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जल्द ही एक सुंदर और सुविधायुक्त पार्क का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. इसी क्रम में उन्होंने अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जमीन को चिह्नित करते हुए वहां एक आकर्षक पार्क के निर्माण का निर्देश दिया था. उनका कहना था कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को तनावमुक्त और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े. डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि अस्पताल परिसर में हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था होने से मरीजों के साथ आने वाले उनके स्वजन भी आराम कर सकेंगे. साथ ही यह स्थान शहर के सौंदर्यीकरण में भी सहायक होगा. उन्होंने पार्क निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था. डीएम के निर्देश के बाद नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर प्रशासन सक्रिय हो गयी है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास को पार्क निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक पहल शीघ्र पूरी करने को कहा गया है. नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि अस्पताल परिसर में बनने वाले पार्क में हरियाली, फूलों की क्यारियां, बैठने के लिए बेंच, बच्चों के लिए झूले तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी, ताकि यह स्थल सभी के लिए उपयोगी और आकर्षक बन सके. नगर परिषद प्रशासन के अनुसार, केवल अस्पताल परिसर ही नहीं बल्कि पूरे नगर क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से अन्य स्थानों का भी चयन किया जा रहा है. इसके लिए विभिन्न वार्डों में खाली सरकारी जमीन और उपयुक्त स्थलों का सर्वे कराया जा रहा है. चयनित स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से पार्कों का निर्माण कराया जायेगा, जिससे शहरवासियों को मार्निंग वाक, योग, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिल सके. नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और सीमित खुले स्थानों को देखते हुए पार्कों का निर्माण समय की आवश्यकता बन गयी है. पार्कों के निर्माण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर का समग्र सौंदर्य भी बढ़ेगा. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थान विशेष रूप से उपयोगी साबित होंगे. स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सिमरी बख्तियारपुर को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां नागरिकों को बेहतर जीवन वातावरण उपलब्ध हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel