[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार सहरसा से अमृतसर के लिए नियमित खुलेगी अमृत भारत ट्रेन

22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार सहरसा से अमृतसर के लिए नियमित खुलेगी अमृत भारत ट्रेन

0
22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार सहरसा से अमृतसर के लिए नियमित खुलेगी अमृत भारत ट्रेन

प्रत्येक शनिवार अमृतसर से सहरसा के लिए खुलेगी 20 सितंबर से छेहरटा (अमृतसर) और सहरसा के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा नियमित परिचालन सहरसा. सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन 22 सितंबर से नियमित चलेगी. ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गयी है. यहां बता दें कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सुपौल-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी- रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद-अम्बाला कैंट-अमृतसर के रास्ते सहरसा और छेहरटा के मध्य अत्याधुनिक एवं स्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन सोमवार को उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया गया. जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को 05531 सहरसा-छेहरटा उद्घाटन स्पेशल को पूर्णिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था. अमृत भारत ट्रेन की खासियत यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है. जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं. ट्रेन नंबर और समय सारिणी जारी गाडी संख्या 14628/14627 छेहरटा-सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन छेहरटा से 20 सितंबर से तथा सहरसा से 22 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है. यह ट्रेन छेहरटा से प्रत्येक शनिवार तथा सहरसा से प्रत्येक सोमवार परिचालित की जायेगी. 20 सितंबर से से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी संख्या 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस छेहरटा से रात्रि 10.20 बजे खुलकर 10.45 बजे अमृतसर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 01.50 बजे नरकटियागंज, 02.30 बजे सिकटा, 02.45 बजे रक्सौल, 04.28 बजे सीतामढ़ी, 05.35 बजे शिशो, 06.33 बजे सकरी, 07.03 बजे झंझारपुर, 07.38 बजे निर्मली, 08.00 बजे सरायगढ़ एवं 08.45 बजे सुपौल रूकते हुए 10 बजे सहरसा पहुंचेगी. जबकि 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से दोपहर 1 बजे खुलकर 1.33 बजे सुपौल, 2.10 बजे सरायगढ़, 2.43 बजे निर्मली, 3.28 बजे झंझारपुर, 4.20 बजे सकरी, 5.05 बजे शिशो, 7 बजे सीतामढ़ी, 10.25 बजे रक्सौल, रात्रि 11 बजे सिकटा, मंगलवार को रात्रि 12 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 2.40 बजे अमृतसर तथा 3.20 बजे छेहरटा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel