[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अधर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाली डिजिटल पार्किंग योजना, छह माह से नहीं मिली एजेंसी

अधर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाली डिजिटल पार्किंग योजना, छह माह से नहीं मिली एजेंसी

0
अधर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाली डिजिटल पार्किंग योजना, छह माह से नहीं मिली एजेंसी

सहरसा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सहरसा जंक्शन पर प्रस्तावित एयरपोर्ट की तर्ज पर एक्सिस कंट्रोल डिजिटल पार्किंग व्यवस्था फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गयी है. करीब छह माह बीत जाने के बावजूद रेलवे को ऐसी एजेंसी नहीं मिल सकी है, जो परियोजना की सभी शर्तों को पूरा कर सके. सूत्रों के अनुसार, इस व्यवस्था में अधिक निवेश की आवश्यकता होने के कारण एजेंसियां रुचि नहीं दिखा रही हैं.

सहरसा जंक्शन की पार्किंग व्यवस्था हो जाएगी पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक

योजना लागू होने के बाद सहरसा जंक्शन की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक हो जाएगी और वर्तमान मैन्युअल प्रणाली समाप्त कर दी जाएगी. वाहन के प्रवेश करते ही उसका नंबर डिजिटल सिस्टम में दर्ज होगा एवं चालक को डिजिटल रसीद उपलब्ध करायी जाएगी. निकास के समय उसी रसीद के आधार पर पार्किंग अवधि के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके साथ ही डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

डिजिटल पार्किंग व्यवस्था लागू होने से ओवर चार्जिंग की शिकायतों पर लगेगी रोक

रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था में यात्रियों को छोड़कर पांच मिनट के भीतर बाहर निकलने वाले वाहनों को शुल्क से छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है. हालांकि पार्किंग शुल्क की अंतिम दरें एवं निशुल्क अवधि का निर्धारण एजेंसी चयन के बाद ही किया जाएगा. रेल अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल पार्किंग व्यवस्था लागू होने से ओवर चार्जिंग की शिकायतों पर रोक लगेगी. मनमानी वसूली समाप्त होगी और रेलवे के राजस्व संग्रह में भी पारदर्शिता आएगी. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ पार्किंग संचालन भी व्यवस्थित होगा.

समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि सहरसा जंक्शन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजिटल पार्किंग व्यवस्था लागू करने की योजना है. लेकिन अब तक एजेंसी का चयन नहीं हो पाया है. एजेंसी तय होते ही एक्सिस कंट्रोल पार्किंग प्रणाली लागू कर दी जाएगी. इससे पूरी पार्किंग व्यवस्था इलेक्ट्रॉनिक एवं पारदर्शी बन सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel