[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दुर्घटना में अधिवक्ता जख्मी

दुर्घटना में अधिवक्ता जख्मी

0
दुर्घटना में अधिवक्ता जख्मी

सहरसा. व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनन ठाकुर की भीषण सड़क दुर्घटना में हालत नाजुक बनी हुई है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल से रेफर के बाद निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पेशेंट के सर में काफी चोट है. पहले स्टेबल हो जाए उसके बाद ही कुछ बता सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अपने गांव मुरादपुर नवहट्टा से महाशिवरात्रि पूजा कर सुबह मोटरसाइकिल से सहरसा लौट रहे थे. रहुआ तुलसियाही से आगे आश्रय स्थल के समीप किसी पेड़ से टकरा गये. वैसे मनन ठाकुर के होश में आने के बाद ही पूरी घटनाक्रम पता चल सकेगा. प्रत्यक्षदर्शी रहुआ तुलसियाही निवासी मुकेश कुमार राय ने बताया कि भीड़ देख रुका तो देखा कि एक आदमी खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ है. तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी. लेकिन एंबुलेंस और थाना के इंतजार में घंटों बीत गया. तब स्थानीय दो लोगों के साथ इ रिक्शा से जख्मी को लेकर घटना स्थल से सदर अस्पताल के लिए निकला. अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर कुछ होता है तो इस लापरवाही की जवाबदेही पुलिस और समय से एंबुलेंस नहीं भेजने वाले की होगी. नर्सिंग होम में उन्हें देखने वाले लोगों का तांता लगा रहा. जानकारी होने पर जिला विधिवेत्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, लीगल चीफ कमलेश्वरी प्रसाद यादव, पूर्व सचिव मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता विकास चंद्र राय, अनिल कुमार झा, प्राण मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष हुसैन अहमद, अभय कुमार सिंह, मणि कुमार झा, पम्पल कुमार सिंह, बाबुल कुमार, चेतन कुमार, ब्रजेश कुमार, योगनंदन यादव, अमित सिंह, जवाहर यादव, चंदन वर्मा, आदित्य ठाकुर, कुमार जयंत अन्य अधिवक्ता मायूस दिखे. कोर्ट वारंटी गिरफ्तार पतरघट . पतरघट पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि कोर्ट वारंटी भद्दी फाड़ी टोला निवासी अनिल यादव पिता तेजनारायण यादव को उनके निवास स्थान से पुअनि सोनू कुमार द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel