[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने की दी गयी सलाह

नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने की दी गयी सलाह

0
नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने की दी गयी सलाह

शिक्षक व अभिभावकों की हुई बैठक, 12 मार्च से आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा बनमा ईटहरी . प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक व अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. आगामी 12 मार्च से होने वाली परीक्षा पर भी विमर्श किया गया. बैठक में प्राथमिक विद्यालय हथमंडल डीह की प्रधानाध्यापिका श्वेता प्रिया द्वारा बच्चों को स्कूल आने की सलाह दी गयी. जानकारी हो कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से वर्ग आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी. सुगमा स्कूल के प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार ने बताया कि परीक्षा की समय अवधि 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे एवं द्वितीय पाली में एक बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी. बताते चले कि सुझावात्मक सह शैक्षिक गतिविधियों का वर्ग शिक्षक द्वारा संपूर्ण वर्ष किये गये अवलोकन के आधार पर छात्र-छात्राओं की मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग की जायेगी. वर्ग एक एवं वर्ग दो के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप मौखिक होगा, जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक के द्वारा संपन्न किया जायेगा. वहीं वर्ग एक से वर्ग आठ तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्न पत्रों को ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा, जिसके आधार पर विद्यालयों में वर्ग एक व वर्ग दो की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजित की जायेगी. इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ गुलशन कुमार झा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी अहम दिशा निर्देश दे दिए गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel