[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा SAHARSA : एमडीएम की दाल में मिला सांप का बच्चा, स्कूल में मचा हड़कंप

SAHARSA : एमडीएम की दाल में मिला सांप का बच्चा, स्कूल में मचा हड़कंप

0
SAHARSA : एमडीएम की दाल में मिला सांप का बच्चा, स्कूल में मचा हड़कंप

महिषी, सहरसा से बिनोद कुमार झा की रिपोर्ट :

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में सांप का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया. दाल में मरा हुआ सांप का बच्चा मिलने के बाद भोजन कर चुके दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी एवं सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद विद्यालय परिसर में भारी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया.जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों को एमडीएम परोसा जा रहा था. इसी दौरान दाल में सांप का बच्चा दिखायी दिया. यह खबर फैलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. कई बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत की. कुछ बच्चे रोने लगे, जिसके बाद शिक्षकों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गये. गुस्साये अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन और एमडीएम व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. अभिभावकों का कहना था कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया. एहतियात के तौर पर विद्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी, जिससे पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच शुरू कर दी है. पीएचसी एवं सदर अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मामला सामने आने के बाद डीएम दीपेश कुमार व एसपी हिमांशु तत्काल अस्पताल पहुंचकर बच्चों की हालत की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी बातचीत की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel