[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 12वीं के एक छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान

12वीं के एक छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान

0
12वीं के एक छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान

सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21,किराये के कमरे में बड़ भाई के साथ रहकर करता था पढ़ाई सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21 में किराये पर रहने वाले 12वीं के एक छात्र ने गुरुवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. जहां खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है. सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस खुदकुशी के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. जबकि मृतक छात्र सौरबाजार थाना क्षेत्र के जागीर गांव निवासी सुभाष यादव का छोटा पुत्र प्रिंस कुमार (18 वर्ष) बताया जा रहा है. जो कि पिछले एक वर्ष से कैलाशपुरी स्थित संतोष कुमार के मकान में किराये के कमरे में अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ रहकर पढ़ाई करता था. अन्य दिनों की तरह ही प्रिंस और उसका बड़ा भाई नीतीश दोनों गुरुवार की सुबह अपने अपने कोचिंग क्लास के लिए गया था. जहां प्रिंस अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके वापस लगभग 9 बजे अपने कमरे पर आया. उसके एक घंटे बाद जब उसका बड़ा भाई अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके कमरे पर आया तो कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब वह कमरा नहीं खोला और आवाज सुनकर आसपास के किरायेदार भी वहां पहुंच गये. उसके बाद आशंका जाहिर करते नीतीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में वहां मौजूद लोगों ने कमरे का गेट तोड़ा तो देखा कि प्रिंस कपड़े का फंदा लगाकर छत के रड से झूल रहा है. उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू कर दी और घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दी. जहां वरीय अधिकारी ने मामले की सूचना एफएसएल की टीम को देकर तत्काल जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा. वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार व सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये. फोटो – सहरसा 23 – घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी व लगी लोगों की भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel