[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा–मानसी व सहरसा–पूर्णिया रेलखंड के एलसी गेट पर बनेगा 36 रेल ओवरब्रिज

सहरसा–मानसी व सहरसा–पूर्णिया रेलखंड के एलसी गेट पर बनेगा 36 रेल ओवरब्रिज

0
सहरसा–मानसी व सहरसा–पूर्णिया रेलखंड के एलसी गेट पर बनेगा 36 रेल ओवरब्रिज

राइट्स एजेंसी द्वारा सर्वे का वर्क पूरा, डीपीआर किया जा रहा तैयार रेल विभाग करायेगी रेल ओवरब्रिज का निर्माण सहरसा. सहरसा–मानसी और सहरसा–पूर्णिया रेलखंड के कई रेलवे फाटक पर रेल विभाग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करायेगी. एजेंसी द्वारा सर्वे का पूरा हो चुका है. एजेंसी द्वारा जॉइंट रिपोर्ट भी तैयार किया जा चुका है. अब इसका इसी महीने में डीपीआर तैयार कर समस्तीपुर मंडल को भेज जायेगा. समस्तीपुर रेल मंडल हेडक्वार्टर अप्रूवल देकर रेलवे बोर्ड भेजेगा. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही फाइनेंस स्वीकृत की जायेगी. हालांकि इस पूरी परियोजना में अभी कुछ दिन का और समय लगेगा. वहीं रेल ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर रेलवे बोर्ड और बिहार सरकार की सहमति पहले ही बन चुकी है. रेलवे बोर्ड से इस परियोजना पर पर राशि स्वीकृत मिलते ही जल्द ही बिहार सरकार रेल ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देगी. रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एजेंसी तय कर दी गयी है. राइटस एजेंसी को सर्वे की जिम्मेदारी सौंप गयी थी. दोनों रेलखंड पर सर्वे पूरा मानसी से सहरसा और सहरसा से पूर्णिया रेलखंड पर करीब 36 रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण होगा. इनमें से 36 रेलवे फाटक को चिह्नित कर सर्वे का काम एजेंसी द्वारा पूरा कर लिया गया है. इसके निर्माण में बिहार सरकार की कहां से कहां तक जमीन आयेगी, इसका सर्वे रिपोर्ट पूरा कर लिया गया है. अब एजेंसी डीपीआर तैयार करने की तैयारी में जुट गयी है. निर्माण के बाद रेलवे फाटक होगा बंद चिह्नित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बाद सभी रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा. सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे ने रेल ओवरब्रिज निर्माण का मास्टर प्लान तैयार किया है. हालांकि इसके निर्माण में कितना समय लगेगा, यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है. रेल सूत्र के मुताबिक रेलवे बोर्ड से राशि आवंटन के बाद निर्माण के लिए निर्धारित समय तय किया जायेगा. मधेपुरा में बनेगा 6 रेलवे ओवरब्रिज सिर्फ मधेपुरा जिला के अंतर्गत रेलवे फाटक पर 6 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा. जिसका सर्वे पूरा हो चुका है. खास बातें मधेपुरा में 6 रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण अन्य 30 रेलवे फाटक पर एजेंसी द्वारा सर्वे का काम भी पूरा चुका है. सहरसा–मानसी रेलखंड पर कहां-कहां होगा रेलवे ओवरब्रिज एलसी नंबर स्टेशन कोड रेलवे फाटक संख्या 103 सहरसा / बैजनाथपुर रेलवे फाटक संख्या 11 कोपरिया / सिमरी बख्तियारपुर रेलवे फाटक संख्या 16 सिमरी बख्तियारपुर यार्ड रेलवे फाटक संख्या 17 सिमरी बख्तियारपुर यार्ड रेलवे फाटक संख्या 24 सिमरी बख्तियारपुर / सोनबरसा कचहरी रेलवे फाटक संख्या 25 सोनबरसा कचहरी / सहरसा रेलवे फाटक संख्या 106 सहरसा /बैजनाथपुर रेलवे फाटक संख्या 99 सहरसा /बैजनाथपुर रेलवे फाटक संख्या 32 सहरसा यार्ड रेलवे फाटक संख्या 34 सहरसा/ पंचगछिया रेलवे फाटक संख्या 39 सहरसा/ पंचगछिया फाटक संख्या 40 पंचगछिया / गढ़बरुवारी रेलवे फाटक संख्या 14 कोपरिया / सिमरी बख्तियारपुर रेलवे फाटक संख्या 29 सोनबरसा कचहरी / सहरसा रेलवे फाटक संख्या 33 सहरसा/ पंचगछिया सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर कहां होगा रेलवे ओवरब्रिज रेलवे फाटक संख्या 54 मुरलीगंज / जानकी नगर फाटक संख्या 52 जानकी नगर /बनमनखी रेलवे फाटक संख्या 45 बनमनखी यार्ड रेलवे फाटक संख्या 34 बनमनखी / सरसी रेलवे फाटक संख्या 33 सरसी / कृत्यानंद नगर रेलवे फाटक संख्या 18 सरसी/ कृत्यानंद नगर रेलवे फाटक संख्या 17 कृत्यानंद नगर/पूर्णिया कोर्ट रेलवे फाटक संख्या 6 कृत्यानंद नगर/पूर्णिया कोर्ट फाटक संख्या 13 कृत्यानंद नगर/ पूर्णिया कोर्ट रेलवे फाटक संख्या 9 कृत्यानंद नगर / पूर्णिया कोर्ट रेलवे फाटक संख्या 4 पूर्णिया कोर्ट / पूर्णिया जंक्शन रेलवे फाटक संख्या 3 पूर्णिया कोर्ट /पूर्णिया जंक्शन रेलवे फाटक संख्या 1 पूर्णिया कोर्ट/ पूर्णिया जंक्शन रेलवे फाटक संख्या 5 पूर्णिया यार्ड रेलवे फाटक संख्या 20. बरहरा कोठी / रघुवंश नगर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel