[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा ई-रिक्शा से 150 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ई-रिक्शा से 150 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
ई-रिक्शा से 150 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पुल के समीप पुलिस की कार्रवाई

पतरघट. कपसिया-शीतलपट्टी नदी घाट पुल पर पतरघट पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 150 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. इस दौरान ई रिक्शा चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुअनि प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की. जांच के दौरान एक ई-रिक्शा पर बोरी में बांधकर रखी गयी 150 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. मौके से ई-रिक्शा चालक पस्तपार थाना क्षेत्र के किशनपुर सुरमाहा बस्ती निवासी अखिलेश कुमार पिता उधो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे बाइक सवार दो लोगों को भी चिन्हित किया गया. इनमें पतरघट पंचायत के मानिकपुर बस्ती निवासी अमित कुमार पिता सिकेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक ई रिक्शा, एक स्प्लेंडर बाइक तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel