[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा किराये के कमरे से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

किराये के कमरे से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

0
किराये के कमरे से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी फरार

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के बटराहा प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 23/36 स्थित एक किराये के मकान से पुलिस ने 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार को टीओपी 2 प्रभारी पुअनि सनोज वर्मा को गुप्त सूचना मिली कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री वार्ड नंबर 5 निवासी विवेक कुमार के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा कहरा वार्ड नंबर 10 निवासी संजय प्रसाद यादव का पुत्र विनीत कुमार अपने कमरे में शराब रखकर होम डिलीवरी करता है. उसके बाद सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक पीछे के रास्ते से भाग निकला. बाद में मकान मालिक विवेक कुमार की मौजूदगी में दोनों कमरों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान युवक के कमरे से 750 एमएल की कुल 16 बोतल जिसकी कुल मात्रा 12 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. उक्त कारोबारी युवक पढ़ाई के नाम पर कमरा लेकर रह रहा था. साथ ही मौके से शराब की डिलीवरी में प्रयुक्त काले रंग की होंडा एसपी बाइक बीआर 15 एस 5723 है, को भी जब्त किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ………………………………………………………………………………… ई रिक्शा काटते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार सहरसा . सदर थाना में पदस्थापित पुअनि अरुण कुमार के आवेदन पर ई-रिक्शा काटने मामले में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार की शाम गश्ती के दौरान गंगजला चौक के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झपड़ा टोला वार्ड 29 स्थित संजीव कुमार के घर के आगे बने दुकान में चोरी की ई रिक्शा को काटा जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देख भाग निकला. तलाशी के दौरान दुकान से कटे-फटे हालत में ई रिक्शा, उसका चेसिस, सीट, स्टील बॉडी, हैंडल, शॉकर, वायरिंग सहित अन्य पार्ट्स बरामद किए गए. वहीं ई-रिक्शा का कोई वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया गया. मामले में झपड़ा टोला वार्ड 29 निवासी संजीव कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel