[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मीसा का इनकार तो रोहिणी ने किया कंफर्म, राजश्री संग तेजस्वी की सगाई हो गयी पक्की

मीसा का इनकार तो रोहिणी ने किया कंफर्म, राजश्री संग तेजस्वी की सगाई हो गयी पक्की

0
मीसा का इनकार तो रोहिणी ने किया कंफर्म, राजश्री संग तेजस्वी की सगाई हो गयी पक्की

पटना. लालू परिवार में शादी का मौसम आनेवाला है. लालू-राबड़ी के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गयी है. मंगलवार की रात मीडिया में तेजस्वी की शादी को लेकर खबरें जब आयीं तो बहन मीसा भारती ने खबर का खंडन कर दिया लेकिन कुछ घंटे बाद ही बहन रोहणी ने ट्वीट कर खबर को कन्फर्म कर दिया है. इसके साथ ही तेजस्वी की शादी को लेकर तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है.

तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और गुरुवार 9 दिसंबर को दिल्ली के एक फार्म हाउस में महज 50 पारिवारिक लोगों के बीच उनकी सगाई होने जा रही है.

रोहिणी आचार्य ने छोटे भाई की शादी को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर लिख दिया है कि तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है. रोहिणी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस शादी की पुष्टि की है. रोहिणी ने लिखा है- भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला.

तेजस्वी की शादी की बातों की पुष्टि होने के साथ ही तेजस्वी की होने वाली दुल्हन का नाम भी सामने आ गया है. लड़की का नाम राजश्री बताया जा रहा है, जो कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाली है. इसके साथ ही सोशल मीडिया में एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रही इस तस्वीर को कई लोग शेयर कर रहे हैं और ये माना और कथित तौर पर कहा जा रहा है कि तेजस्वी की होने वाली पत्नी राजश्री की ही ये तस्वीर है.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजश्री दिल्ली के बड़े उद्योगपति की बेटी है. तेजस्वी और राजश्री दोनों साथ पढ़ा करते थे. राजश्री तेजस्वी की बेस्ट फ्रेंड रही है. राजश्री का परिवार दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है और लड़की का परिवार ईसाई धर्म को मानने वाला है. वैसे इसको लेकर पूरा लालू परिवार ने पूरी तरह से गोपनीयता बरती है.

Posted by Ashish Jha

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel