[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार रोहतास रोहतास के राजन पटेल ने 70वीं BPSC में पाई सफलता, गांव पहुंचने पर विधायक आलोक सिंह ने किया स्वागत

रोहतास के राजन पटेल ने 70वीं BPSC में पाई सफलता, गांव पहुंचने पर विधायक आलोक सिंह ने किया स्वागत

0
रोहतास के राजन पटेल ने 70वीं BPSC में पाई सफलता, गांव पहुंचने पर विधायक आलोक सिंह ने किया स्वागत

रोहतास से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट
BPSC Success Story: रोहतास जिले के कोआथ नगर पंचायत के चेयरमैन धर्मेंद्र चौधरी के भतीजे राजन पटेल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी (Executive Officer) पद के लिए चयनित होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-माला, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया.

विधायक आलोक कुमार सिंह ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 358वीं रैंक प्राप्त करने वाले राजन पटेल को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजन पटेल की सफलता पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी.

Image 1624
रोहतास के राजन पटेल ने 70वीं bpsc में पाई सफलता, गांव पहुंचने पर विधायक आलोक सिंह ने किया स्वागत 3

परिवार ने जताई खुशी, UPSC के लिए दिया आशीर्वाद

कोआथ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि राजन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में राजन यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनेंगे और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे.

चौथे प्रयास में मिली सफलता

धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि राजन के पिता मिथलेश चौधरी मणिपुर में व्यवसाय करते हैं। राजन की प्रारंभिक शिक्षा कोआथ और सासाराम में हुई। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की तथा ए.एन. कॉलेज, पटना से स्नातक किया। लगातार मेहनत के बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 358वीं रैंक हासिल कर नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी का पद प्राप्त किया.

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

राजन पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने चाचा धर्मेंद्र चौधरी को दिया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। लगातार मेहनत और धैर्य से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनना है.

इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि विकास पटेल, मुखिया संजय सिंह, पूर्व प्रमुख चितरंजन पासवान, रवि सिंह, साधु जी, अभिषेक पटेल, चुन्नू पटेल, कपिल पासवान, धनजी पटेल, रितेश केशरी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रवीण तिवारी, विक्की सिंह, रघुनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में 30 जून को एएनएम-जीएनएम को मिलेगा RCH पोर्टल 2.0 का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस

Previous article पुराने घरों में दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों बनाए जाते थे? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
Next article सारण में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, DM ने बच्चों को पिलाई दो बूंद, 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel