[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार रोहतास रोहतास नगर पंचायत में जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा, फंड के अभाव में अधूरा पड़ा नाला निर्माण

रोहतास नगर पंचायत में जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा, फंड के अभाव में अधूरा पड़ा नाला निर्माण

0
रोहतास नगर पंचायत में जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा, फंड के अभाव में अधूरा पड़ा नाला निर्माण

Bihar News: (रजी अहमद खान) रोहतास जिला के अकबरपुर स्थित रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है. बसकटिया गांव के पास अकबरपुर-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी बहने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है.

नाला निर्माण नहीं होने से समस्या बरकरार

स्थानीय निवासी प्रेम कुमार, सनी अहमद, बनारसी सोनी और मोहन सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिए अब तक नाला निर्माण नहीं कराया गया है. इसके कारण बारिश और घरों का पानी मुख्य सड़क पर ही जमा हो रहा है. लोगों ने कहा कि सड़क पर जलजमाव से आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

एक साल पहले पास हुई थी योजना

वार्ड पार्षद मुरारी तिवारी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व नाला निर्माण की योजना बोर्ड से स्वीकृत करा ली गई थी, लेकिन फंड के अभाव में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि जैसे ही राशि उपलब्ध होगी, नाला निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा.

विकास कार्य ठप होने की बात स्वीकार

मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कहा कि नगर पंचायत में पिछले दो वर्षों से विकास कार्य प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय को स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी नहीं मिलने के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों की नियमित नियुक्ति होते ही सभी लंबित योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कराया जाएगा.

कई जगह टूटा नाला स्लैब, लोगों में नाराजगी

नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर नालों का स्लैब टूटा हुआ है और जलजमाव की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं. सरकार और प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

Also Read:भोजपुर में आपसी विवाद में एक की जान गई, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

Previous article झारखंड में भीषण गर्मी: मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के पार, कई जिलों में बढ़ेगा पारा
Next article Cannes 2026: 14 साल की आराध्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मारी एंट्री, मां ऐश्वर्या राय संग दिए स्टाइलिश पोज
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel