[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार रोहतास रोहतास में ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान न होने पर पुलिस करेगी अंतिम संस्कार

रोहतास में ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान न होने पर पुलिस करेगी अंतिम संस्कार

0
रोहतास में ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान न होने पर पुलिस करेगी अंतिम संस्कार
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News:(सुजीत कुमार) रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता गांव स्थित चमराहा मोरी के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे. सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की.

72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान

मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी.नियमों के अनुसार निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद अब पुलिस द्वारा आज शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

हत्या की जताई जा रही आशंका

शव की स्थिति को देखते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. शिवसागर थाना के अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि युवती की पहचान कराने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात शव

लोगों के अनुसार, करीब छह वर्ष पूर्व भी समहुता मोरी के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवती का अर्धनग्न शव मिला था, जिसके शरीर पर ब्लेड से कई जगह वार के निशान थे, लेकिन उस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

इसी प्रकार, उसी वर्ष शिवसागर थाना क्षेत्र के गडुरा गांव और बड्डी थाना क्षेत्र के काला शहर गांव के बधार से भी एक-एक युवती का शव बरामद हुआ था, जिनकी पहचान और मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

Also Read:आरा में प्रशासनिक बदलाव: बड़हरा थाना में नई थानाध्यक्ष की तैनाती, आज से संभालेंगी कमान

Previous article Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल
Next article ठाकुरगंज में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों जाम में फंसे ट्रक-ट्रैक्टर
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel