[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सड़क निर्माण में अब नहीं चलेगी लापरवाही, इंजीनियर को करना होगा ये काम नहीं तो जाएगी नौकरी

सड़क निर्माण में अब नहीं चलेगी लापरवाही, इंजीनियर को करना होगा ये काम नहीं तो जाएगी नौकरी

0
सड़क निर्माण में अब नहीं चलेगी लापरवाही, इंजीनियर को करना होगा ये काम नहीं तो जाएगी नौकरी
सांकेतिक तस्वीर

Road Development: बिहार में सड़कों के निर्माण कार्य को तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. अब परियोजनाओं के स्थल निरीक्षण की जियो टैगिंग की जाएगी और फोटो व रिपोर्ट सीधे मुख्यालय को भेजी जाएगी. अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे, जिससे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.

नियमों का पालन नहीं तो होगी कार्रवाई

दोनों विभागों ने अपने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को तुरंत सुलझाया जाए. अब तक निरीक्षण की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंताओं को दी गई थी, जो प्रतिदिन जियो टैगिंग के साथ प्रगति रिपोर्ट अपलोड करते थे. लेकिन अब कार्यपालक अभियंता को साप्ताहिक, अधीक्षण अभियंता को पाक्षिक (15 दिनों में एक बार) और मुख्य अभियंता को मासिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.

मगध पथ अंचल के अभियंता से मांगा गया स्पष्टीकरण

हाल ही में समीक्षा के दौरान पता चला कि पथ निर्माण विभाग के मगध पथ अंचल में अधीक्षण अभियंता द्वारा सड़कों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके अलावा, लखीसराय पथ प्रमंडल में निर्माणाधीन परियोजनाओं में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए मुख्य अभियंता (दक्षिण) और अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: सीएम नीतीश कल जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से मुलाकात कर इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

कठोर निगरानी से सुधार की उम्मीद

सरकार की इस नई रणनीति से निर्माण कार्यों में लापरवाही कम होने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की उम्मीद की जा रही है. गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियंताओं की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि राज्य की सड़कें मजबूती और टिकाऊपन का उदाहरण बन सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article महाशिवरात्रि पर बन रहा है ग्रहों का महासंयोग, बनेगा चतुर्ग्रही योग
Next article Toe Rings Designs: ऑफिस वर्किंग वुमन देखें यूनिक बिछिया के डिजाइन्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel