[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में लगातार AK-47 से हो रही है फायरिंग, मोकामा गैंगवार पर RCP सिंह का चौंकाने वाला दावा

बिहार में लगातार AK-47 से हो रही है फायरिंग, मोकामा गैंगवार पर RCP सिंह का चौंकाने वाला दावा

0
बिहार में लगातार AK-47 से हो रही है फायरिंग, मोकामा गैंगवार पर RCP सिंह का चौंकाने वाला दावा
RCP सिंह की फाइल फोटो

Mokama Shootout: आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने शुक्रवार को भागलपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर बिहार की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. 14 करोड़ की आबादी के लिए आय के स्रोत नहीं हैं, जिससे राज्य पिछड़ता जा रहा है.

नीतीश कुमार की पकड़ प्रशासन पर ढीली पड़ गई है

आरसीपी सिंह ने मोकामा में हुई घटना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि अपराध फिर से बढ़ने लगा है और नीतीश कुमार की पकड़ प्रशासन पर ढीली पड़ गई है, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है. उन्होंने आगे कहा कि लगातार एके-47 से फायरिंग हो रही है, जो राज्य में बढ़ते अपराध का संकेत है. जो गोली चला रहे हैं वही मीडिया से बातचीत कर रहे हैं और बाइट दे रहे हैं.

Also Read: शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना, 3.52 करोड़ कैश भी बरामद

14 करोड़ की आबादी के लिए आय के स्रोत नहीं

आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में 14 करोड़ की आबादी के लिए आय के स्रोत नहीं हैं, जिससे राज्य पिछड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में सोना और कोयले का भंडार है, लेकिन सरकार का ध्यान उस तरफ नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य के बजट का आकार बढ़ रहा है, लेकिन निवेशक नहीं आ रहे हैं. प्रति व्यक्ति आय दर भी कम होती जा रही है, जबकि युवा रोजगार के नाम पर पलायन कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम में सिंगर गुरु रंधावा ने लगाई डुबकी, कहा- भगवान के आशीर्वाद से… VIDEO
Next article 7 साल में 100 करोड़ का घोटाला ! FIITJEE ने सेंटर्स बंद कर दिया छात्रों को झटका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel