[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक-गौरव को लेकर सुनवाई कल, खान सर की जमानत याचिका पर भी होगी हियरिंग

रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक-गौरव को लेकर सुनवाई कल, खान सर की जमानत याचिका पर भी होगी हियरिंग

0
रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक-गौरव को लेकर सुनवाई कल, खान सर की जमानत याचिका पर भी होगी हियरिंग
खान सर और रौशन आनंद की तस्वीर

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Khan Sir Coaching Controversy:
25 जून को फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है. इनके अलावा उनके दोनों गार्ड्स की जमानत पर भी सुनवाई होगी. कोर्ट ने कदमकुआं थाने की ओर से सबमिट अपडेट केस डायरी का अवलोकन कर लिया है. कल का दिन खान पक्ष के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि पुलिस की ओर से जो अपडेट केस डायरी सबमिट की गई है, उसमें कई तथ्यों का हवाला दिया गया है.

कल होगी अभिषेक-गौरव को लेकर सुनवाई

पटना कोचिंग विवाद मामले में बुधवार को सेशन जज की कोर्ट में रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि लोक अभियोजक ने अपडेटेड केस डायरी रिसीव नहीं की थी, जिस कारण जमानत नहीं मिल पाई. अब सुनवाई के लिए कल की तारीख निर्धारित की गई है.

पिछली सुनवाई को लेकर खान सर के वकील ने क्या कहा था?

कोर्ट में सुनवाई को लेकर खान सर के वकील ने बताया था कि पुलिस की ओर से केस डायरी पढ़ने के लिए हैंडओवर किया गया है. 25 तारीख को फाइनल हियरिंग होगी. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई. उनके 3 अन्य स्टाफ को लेकर भी फैसला लिया गया था. ऐसे कोर्ट की तरफ से कल क्या फैसला सुनाया जाता है, इसका इंतजार किया जा रहा है.

जमानत याचिका में खान सर ने क्या कहा था?

फायरिंग मामले में खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई थी. खान सर ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि हम पर लगे आरोप निराधार हैं. गोली चलने के मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है. खान सर के अलावा उनके फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था.

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया था आरोप

खान सर और रौशन आनंद के बीच मामला लगातार गरमाया हुआ है. पिछले दिनों रौशन आनंद जब जेल से बाहर आए थे तब उन्होंने खान सर पर हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि जेल में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. प्रिंस यादव की हत्या का आरोप उन्होंने खान सर पर लगाया था. साथ ही वे कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर देर रात थाने के बाहर ही उन्होंने धरना दिया था.

Also Read: भरत तिवारी के पिता की हालत गंभीर, बोले- दोषियों को सजा मिले, महापंचायत में जुटी हजारों की भीड़

Previous article दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया बिहार का मान, कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे टैलेंट; इनके बारे में जानिए
Next article अस्थावां में चंदा विवाद बना जानलेवा, मारपीट में एक युवक की मौत, दूसरे युवक की हालत नाजुक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel